फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बावन पुलिस के पकड़ो-छोड़ो के खेल का वायरल हुआ वीडियो

बावन पुलिस के पकड़ो-छोड़ो के खेल का वायरल हुआ वीडियो

Wed, 03 Apr 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बावन पुलिस के पकड़ो-छोड़ो के खेल का वायरल हुआ वीडियो
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चौकी के पुलिसकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर मिलावटी खाद्य तेल के पीपों से भरी बोलेरो पकड़ ली। कई घंटे तक चली मशक्कत के बाद उक्त बोलेरो को पुलिस ने खाद्य तेल के पीपों सहित छोड़ दिया। तेल के मिलावटी होने की आशंका के बाद भी पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को न तो जानकारी दी और न ही इसके नमूने भरवाए। पकड़ी गई बोलेरो में रखे पीपे और फिर इसे छोड़े जाने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी एक व्यापारी मिलावटी खाद्य तेल की बिक्री को लेकर चर्चा में रहता है। मंगलवार को बावन-जगदीशपुर मार्ग पर नो इंट्री के निकट पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यापारी ने खाद्य तेल के पीपों से भरी बोलेरो सुनसान रास्ते पर मोड़ दी। इसी मार्ग पर बोलेरो बालू में फंस गई। मुखबिर ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी कप्तान सिंह यादव को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। बोलेरो को लेकर बावन चौकी आ गए। व्यापारी सहित बोलेरो को चौकी के बाहर खड़ा कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में पुलिस ने व्यापारी और बोलेरो के साथ ही तेल के पीपे भी छोड़ दिए। इसके बाद तो चौकी प्रभारी के खेल का वीडियो वायरल हो गया। इस बारे में पूछे जाने पर लोनार के प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर दूसरी ओर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पूरी जानकारी करेंगे और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed