फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एसपी के आदेश पर दर्ज हुई फर्जीवाड़े की रिपोर्ट

एसपी के आदेश पर दर्ज हुई फर्जीवाड़े की रिपोर्ट

Tue, 12 Feb 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर दर्ज हुई फर्जीवाड़े की रिपोर्ट
संडीला। थाना कासिमपुर क्षेत्र के झावनिया खेड़ा मजरा सरवे निवासी शौकत पुत्र सहजादे ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि गांव में उसकी कुछ जमीन पड़ी है। 27 दिसंबर 2018 को गांव के ही इब्राहिम पुत्र रहमान ने उसकी जगह पर संडीला के ग्राम तिलोइयां कलां निवासी दिलावल पुत्र सुमेर को खड़ा कर उसकी भूमि का बैनामा पत्नी कमर जहां के नाम करा लिया। बताया कि इस फर्जी बैनामे में कासिमपुर के ग्राम गौरीदायमपुर निवासी सुलेमान व कासिमपुर के ग्राम ढकवा निवासी अनीस ने गवाही की। शौकत ने बताया कि उसे 9 जनवरी को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed