फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में पांच को सजा

सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में पांच को सजा

Sun, 08 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में पांच को सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। अपर जिला जज अविनाश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपियों को 12 साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अदालत के समक्ष चले मुकदमे की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमलेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मझिला थाना छेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 6 जुलाई 2012 को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। वह मजदूरी करने बाहर गया था। रात करीब 9 बजे वादी की पुत्री शौच करने खेत पर गई थी। तभी गांव नगरिया निवासी सगे भाई पृथ्वीपाल, चक्रपाल, जयपाल और उनके साथी विमल व शाकिर ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी पीड़ित किशोरी को गांव के बाहर छोड़ गए। मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अदालत ने सभी आरोपियों को सजा सुनाकर प्रत्येक पर उन्नीस हजार पांच सौ रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसकी आधी धनराशि पीड़िता को दी जाएगी।

सामूहिक दुष्कर्म में पांच को 12 साल की कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed