{"_id":"5c797a3dbdec22094a2c9235","slug":"11551465021-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराईचमऊ में संदिग्ध हालात में झुलसी गर्भवती महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराईचमऊ निवासी राबिया (20) पत्नी तौहीद खां गुरुवार दोपहर घर में संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना के बाद ससुराली फरार हो गए थे। जानकारी मिलने के बाद गांव में ही रहने वाले राबिया के पिता जमील परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। राबिया को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पिता जमील ने दामाद तौहीद और ससुरालियों पर दहेज में बाइक और सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया। बताया कि उसने बेटी राबिया की शादी दो साल पहले तौहीद के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग कर उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने बेटी को जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जमील ने बताया कि उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।