फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लखनऊ से लापता युवक का अधजला शव मिला

लखनऊ से लापता युवक का अधजला शव मिला

Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से लापता युवक का अधजला शव मिला
हरदोई। शनिवार शाम से लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी कुशखर से लापता युवक का अधजला शव अतरौली थाना क्षेत्र के औनादेवकली में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक को गांव निवासी एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में कुछ दिन पहले जेल भेजा गया था और वह जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के ग्राम पिपरी कुशखर निवासी बबलू लोध (22) पुत्र फूलचंद्र का शव रविवार शाम अतरौली थाना क्षेत्र में ग्राम औना देवकली में सड़क किनारे पड़ा मिला। शव आधा जला होने की जानकारी पर भीड़ लग गई। जिस स्थान पर शव मिला था वह लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र से महज 200 मीटर दूर है। अतरौली पुलिस ने माल थाना पुलिस से संपर्क कर गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी की। इस पर पता चला कि बबलू लोध की गुमशुदगी उसके पिता फूलचंद्र ने शनिवार शाम दर्ज कराई थी। इस पर उन्हें सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed