{"_id":"5bf05a8abdec220a7e0f8c4d","slug":"111542478474-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरियापुर निवासी महिला की जहर खाने से मौत हो गई।
हरियापुर निवासी रानी (40) पत्नी रविराम की शुक्रवार देर शाम घर पर ही हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी हरपालपुर पहुंचे। यहां रानी ने डॉक्टर को जहर खाने की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार देर रात रानी ने दम तोड़ दिया। पति ने सिरदर्द से परेशान होकर रानी के खुदकुशी करने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि पुत्र न होने से दुखी होकर रानी ने ये कदम उठाया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के परिवार में चार पुत्रियां मंजू, अंजू, मुस्कान और रंजीता हैं। प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर ज्ञानप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर किसी ने आरोप नहीं लगाया है।