फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति से विवाद होने पर महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया

पति से विवाद होने पर महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया

Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद होने पर महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा गांव में खाना बनाने को लेकर पति से विवाद होने पर महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा गांव निवासी लज्जाराम ने 10 वर्ष पूर्व बंगाल निवासी मोनी (35) से शादी की थी। उसके दो बेटी बबिता, ममता और बेटा कन्हैया हैं। लज्जाराम लोहार है। शुक्रवार शाम वह दुकान से घर आया। खाने में देर होने पर उसका मोनी से विवाद हो गया। इसके बाद लज्जाराम घर से बाहर चला गया। इसी दौरान मोनी ने कमरे में रखा केरोसिन डालकर आग लगा ली। झुलसने पर वह चीखते हुए कमरे से बाहर आई। बेटियों ने उसे जलता देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर पति पड़ोसियों के साथ अंदर पहुंचा। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने शहर कोतवाली में सूचना भेजी। शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पति ने बताया कि मायके में सूचना दे दी है। देहात कोतवाल राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


पति से विवाद पर महिला ने लगाई आग, मौत
- देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा गांव में हुई घटना
- खाने में देरी पर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed