{"_id":"5b43aaac4f1c1bc0248b564c","slug":"111531161260-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे नेत्रहीन आशिक ने कलेक्ट्रेट सभागार में खुद पर छिड़का केरोसिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे नेत्रहीन आशिक ने कलेक्ट्रेट सभागार में खुद पर छिड़का केरोसिन
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। एकतरफा प्रेम में डूबे नेत्रहीन युवक ने युवती के फोन न उठाने पर सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर खुद पर केरोसिन डाल लिया। डीएम के अर्दली ने उसे पकड़ लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
मल्लावां कोतवाली अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी नेत्रहीन शादाब हुसैन (28) पुत्र मोहम्मद अली सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कलक्ट्रेट पहुंचा। सभागार में डीएम कार्यालय के सुनील कुमार शर्मा और डीएम के अर्दली नूर मोहम्मद मौजूद थे। शादाब सुनील कुमार के पास पहुंचा और डीएम से मिलने की बात कही।
बताया कि युवती से उसकी मोबाइल पर बात होती थी। अब वह फोन नहीं उठाती है। इस दौरान ही शादाब ने जेब से बोतल निकालकर अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। यह देखकर अर्दली नूर मोहम्मद ने शादाब को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शहर कोतवाली ले गई। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि युवक किसी युवती से एकतरफा प्रेम करता है। उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
नेत्रहीन ने खुद पर छिड़का केरोसिन
- एकतरफा प्रेम में युवती के फोन न उठाने पर पहुंचा कलक्ट्रेट
- डीएम के अर्दली ने युवक को पुलिस के हवाले किया