{"_id":"597ccb7d4f1c1b7f0f8b45e5","slug":"111501350781-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार की युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरखनी। बिहार की युवती ने पचदेवरा थाना क्षेत्र के सपहा भाहपुर गांव के मजरा पकरा निवासी युवक पर दुष्कर्म पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस टीम युवती को थाने ले आई और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र में तैनात यूपी-100 पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सपहा भाहपुर गांव के मजरा पकरा में युवती को एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है। गांव पहुंची पुलिस ने एक युवक के घर से युवती (20) को बचा लिया। पुलिस युवती को थाने ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। 14 जुलाई को वह परिजनों के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रही थी। फर्रुखाबाद में ट्रेन रुकी थी। वह कुछ खरीदारी करने उतरी थी। जब तक वह सामान खरीदकर आई ट्रेन चली गई थी। इसी दौरान पकरा निवासी युवक उसके पास पहुंचा था। युवक ने उसे परिजनों के पास भेजने की बात कही थी। वह उसकी बातों में आ गई थी। युवक ने उसे कुछ खाने क ो दिया था। इसके बाद होश में आने पर वह युवक के घर में थी। युवती का आरोप है कि युवक उसे घर से निकलने नहीं देता था। वह उसक ो बंधक बनाकर रोजाना बुरा क ाम करता था। भागने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। युवक का कहना है कि उसने युवती के साथ शादी की थी। उसकी पहचान के व्यक्ति ने इसके लिए उससे 44 हजार रुपये लिए हैं। एसओ मदनपाल सिंह ने बताया कि युवक ने युवती से शादी की थी। वह उसे मायके नहीं भेज रहा था। इसी के चलते उसने पुलिस को फोन किया था। बताया कि युवती के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
- युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
- यूपी-100 पुलिस ने मजरा पकरा से युवती को बचाया