{"_id":"5cba138dbdec2214516f673e","slug":"101555698573-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली का कुंडा छू जाने से नाराज सिपाही ने ट्रैक्टर चालक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्राली का कुंडा छू जाने से नाराज सिपाही ने ट्रैक्टर चालक को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा/हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंगपुर चौराहे पर यूपी 100 टीम की बोलेरो में ट्रैक्टर-ट्राली का कुंडा छूने से नाराज सिपाही ने ट्रैक्टर चालक को खींचकर लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। उसे बेहोश छोड़कर पुलिसकर्मी चले गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अनंगपुर निवासी संदीप उर्फ कल्लू (22) पुत्र विजेंद्र ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार सुबह वह ट्रैैक्टर लेकर अनंगपुर जा रहा था। अनंगपुर चौराहे पर यूपी 100 की बोलेरो खड़ी थी। वहां से गुजरे संदीप की ट्रैैक्टर-ट्राली का कुंडा बोलेरो में छू गया। बोलेरो में कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद भी सिपाही राजकुमार भारती ने संदीप को रोक लिया। उसे घसीटकर बोलरो में डाल लिया। गांव में ही एक पूर्व प्रधान के घर के सामने संदीप की जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान संदीप बेहोश हो गया। पुलिस के भय से लोग मूकदर्शक बने रहे। पुलिस के जाने के बाद ग्रामीणों ने पचदेवरा थाने में सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसपी आलोक प्रियदर्शी को घटना की जानकारी दी गई तो प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन संदीप को जिला अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।