फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

Thu, 04 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई/टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़वा चतुरपुर में बीमारी से परेशान एक महिला ने कमरे में खुद को बंदकर आग लगा ली। लपटें उठती देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मझिला थाना क्षेत्र के टेढ़वा चतुरपुर निवासी सत्यफल का विवाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी जीवन की पुत्री बेबी के साथ हुआ था। पिछले लगभग छह वर्ष से बेबी पेट दर्द सहित अन्य परेशानियों से ग्रस्त थी और इसके चलते परेशान रहती थी। मंगलवार रात लगभग आठ बजे सत्यफल अपने बच्चों दीपक, अजय और नीरज के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बेबी (35) ने खुद को घर के अंदर कमरे में बंद कर लिया। केरोसीन छिड़कर खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर जब सत्यफल अंदर गया तो उसे लपटें दिखाई दीं। उसने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया और फिर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। किसी तरह बेबी को बाहर निकालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। मझिला थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि घटना को लेकर कोई आरोप नहीं है। बीमारी से परेशान होकर महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


कमरे में खुद को बंदकर महिला ने आग लगाई, मौत
- मझिला थाना क्षेत्र के टेढ़वा चतुरपुर की घटना
- परिजनों ने बताया कि बीमारी की वजह से थी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed