फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime news

वृद्घ की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 17 Mar 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime news
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार को रात दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहे अधेड़ की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजन अधेड़ को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधेड़ के भाई ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी बालगोविंद (55) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार को रात वह दरवाजे के बाहर चारपाई डाल कर भैंस की रखवाली करने के लिए सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। पीठ व गर्दन पर चाकू लगने से वह बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। बालगोविंद के चीखने की आवाज सुनकर घर से बाहर आई मां बृजरानी ने उसे खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। मां के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौकेे पर आ गए।
विज्ञापन

परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने उसके भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी नेे बताया कि सोते समय अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरवाजे पर सो रहे बालगोविंद की हत्या से इलाके मेें सनसनी है। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि घटना के दौरान भाई दरवाजे से काफी दूर तक हमलावरों से लड़ता रहा। दरवाजे से कुछ दूूरी पर उसका मोबाइल पड़ा मिला था। परिजनों को अंदेशा है कि जान बचाने के लिए बालगोविंद हमलावरों से काफी देेर लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed