फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,theft,hardoi news,ASP

मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,theft,hardoi news,ASP
गिरफ्तार शातिरों के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मल्लावां पुलिस ने विभिन्न मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 15 बैटरी भी बरामद की गईं हैं। बैटरी लाने-ले जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन वाहन भी पुलिस ने पकड़े हैं।
विज्ञापन

रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी आशीष कुमार ने 22 नवंबर को में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि मोबाइल टावर से कटीले तारों का ताला तोड़कर चोर बैटरी चोरी कर ले गए थे। इस पर पुलिस घटना का खुलासा करने की कोशिश में लगी थी। मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह को रविवार तड़के लगभग तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बैटरी चोरी करने वाला गिरोह संडीला रोड पर ग्राम भजेहटा के पास है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख शातिरों ने फायरिंग कर दी तो पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। हालांकि इस दौरान फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से हर्ष श्रीवास्तव निवासी नवीन चौक बाईपास हैप्पी होम कालोनी थाना रामकोट, विनीत दीक्षित निवासी राधिकापुरी थाना रामकोट, नरेंद्र राजवंशी निवासी पीरनगर दीक्षितपुरवा थाना कमालपुर, दीपक श्रीवास्तव निवासी पौडावर थाना रामकोट (सभी जनपद सीतापुर), श्याम तिवारी निवासी कृष्णलोक कालोनी फैजुल्लागंज थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ, मुकेश सोनी निवासी रुस्तम विहार कालोनी थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ और दीपक मिश्रा निवासी बल्लाखेड़ा थाना अतरौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक इनोवा कार, पिकअप, लोडर, 15 बैटरी, दो बैटरी स्टैंड, तीन तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल मल्लावां ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सोमपाल गंगवार, उमाशंकर यादव और देवेंद्र सिंह के साथ ही आरक्षी चालक नितिश शुक्ला, रामासरे, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह और दिनेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

लखनऊ का कबाड़ी है मास्टर माइंड, वहीं बिकती हैं बैटरी
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव ने बताया कि बैटरी चोरी करने वाले गैंग का मास्टर माइंड लखनऊ जनपद के चौक थाना क्षेत्र के याहियागंज इलाके का इमरान है। इमरान कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है। चोरी की जाने वाली बैटरियां इमरान ही खरीदता था। उन्होंने बताया कि इमरान ही ऐसे स्थानों की जानकारी भी गैंग को देता था, जहां से बैटरी चोरी की जा सकती हैं। इमरान अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी खोलने का एक्सपर्ट रामू फरार
टावरों से बैटरी खोलने के लिए जाते समय शातिर इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे। टावर के पास पहुंचकर बैटरी खोलने के बाद पिकअप मंगाई जाती थी। इसके बाद बैटरी पिकअप पर लादकर दूसरी तरफ भेजी जाती थीं और शातिर चोर इनोवा में सवार होकर दूसरी तरफ निकल जाते थे। बैटरी खोलने का काम रामू पांडेय निवासी रानीखेड़ा थाना अतरौली करता था। वह भी फरार है और पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed