{"_id":"60edcfdc8ebc3e9ce0766751","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp640013851","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गांव के बाहर फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गांव के बाहर फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरिहाना गांव निवासी युवक का शव सोमवार की देर रात गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरिहाना निवासी राहुल (21) ने सोमवार की रात गांव के किनारे एक पेड़ में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बताया कि रविवार को उसकी बहन पूनम की शादी थी, वह शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले ही घर आया था। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हंसमती ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।