फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

मकान में नकब लगाकर नगदी व जेवर चोरी

Thu, 02 Sep 2021 09:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
crime
कछौना। हरदेवन खेड़ा गांव में बुधवार की रात चोर एक मकान में नकब लगाकर नगदी व जेवर वाला बक्सा उठा ले गए। सुबह पास के एक खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। जानकारी मिली है कि गांव के दो अन्य घरों में भी चोरों ने नकब लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरदेवन खेड़ा गांव निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात परिवार समेत बरामदे में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह बड़े भाई राजकुमार शौच के लिए खेत पर गए तो घर से कुछ दूरी पर मक्के के खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला।
विज्ञापन

वापस आकर कमरे में जाकर देखा तो पीछे की दीवार में नकब लगी मिली। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा मिला। चोर बक्से में रखा 15 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव के ही हींगा व शैलेंद्र ने बताया कि रात में उनके घर में चोरों ने नकब काटने का प्रयास किया, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed