{"_id":"611d2e728ebc3e7a094a6fc3","slug":"crime-hardoi-news-knp646848847","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी के बेटे का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी के बेटे का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। संडीला कस्बे में बरौनी क्रासिंग के पास सोमवार की शाम रेलवे ट्रैक पर मिला शव सेवानिवृत्त रेलकर्मी के बेटे का निकला। बुधवार को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी। हालांकि परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
बरौनी क्रासिंग के पास सोमवार की शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से रेलयात्री पास, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल मिला था, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त संडीला के रामपुर आशू गांव निवासी दिलीप (35) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि उसके पिता भगौती सेवानिवृत्त रेलकर्मी हैं। दिलीप के पास मिला यात्री पास उसके पिता का था। वह गांव में खेती बाड़ी करता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बच्ची है। उसकी पत्नी शिक्षक है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।