{"_id":"611a9f2a8ebc3e43151464f5","slug":"crime-hardoi-news-knp6464604102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक दे की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक दे की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरिगहना निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरिगहना निवासी शरीफा ने एसपी अजय कुमार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीस वर्ष पूर्व उसकी शादी ग्राम आबिद खेड़ा निवासी हनीफ के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। बताया कि पति पिछले तीन साल से दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट करता रहा। इससे तंग आकर वह भरिगहना स्थित मायक में आकर रहने लगी।
पति व ससुरालीजनों ने मायके आने के बाद से उसका कोई हालचाल नहीं लिया। इस पर कुछ समय पहले उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शरीफा ने बताया कि इसके बाद पति हनीफ के बहनोई आजाद निवासी मोहल्ला मंगलबाजार ने हनीफ की शादी अपनी मौसी की लड़की मुनीसा से करा दी। इसमें मुनीसा की बहन अनीता व मां बिट्टन ने भी उसका साथ दिया। बताया कि इसका पता चलने पर वह इसी छह अगस्त को ससुराल गई और इस शादी का विरोध जताया।
इस पर आरोपी पति हनीफ ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोपी ससुरालीजनों ने इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल सुरेश कुमार ने बताया कि पति हनीफ समेत 11 ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।