फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

Tue, 06 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
बेहटा गोकुल। पहेलिया निवासी महिला ने मंगलवार की दोपहर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पहेलिया निवासी सीमा (25) ने मंगलवार को घर के कमरे में खुद को आग लगा ली। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह कोठरी का दरवाजा तोड़क अंदर गए। कंबल आदि डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त सीमा घर में अकेली थी। उसे दो बेटे हैं, दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। पति उमाराम मानपुर में कोटे पर राशन लेने गया था। जेठ रामगोपाल ने बताया कि उमाराम शराब का आदी है। उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

सोमवार को उसका पत्नी से विवाद हुआ था। आहत होकर सीमा ने खुदकुशी कर ली। बताया कि घटना की जानकारी लखीमपुर के मैगलगंज निवासी उसके मायके पक्ष के लोगों को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसआई जितेंद्र पाल सिंह ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed