फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

अवैध संबंधों में हुई थी विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 01 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम खनिगवां में अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम खनिगवां निवासी रवि कुमार की पत्नी रेनू उर्फ सीमा (35) की हत्या सोमवार की रात कर दी गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव झोपड़ी से बीस मीटर दूर पीछे की ओर पड़ा मिला था। महिला के पुत्र सचिन ने विशाल, अरविंद और अंकित के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बुधवार को विशाल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पूरा मामला अवैध संबंधों का निकला था। पुलिस के मुताबिक विशाल के संबंध रेनू के साथ थे। कुछ दिनों से रेनू की नजदीकियां अंकित और अरविंद के साथ भी हो गई थीं। तीनों ने मिलकर रेनू की हत्या की थी। घटना में शामिल रहे अरविंद को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed