फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

धारदार हथियार से महिला की हत्या, झोपड़ी के पीछे मिला शव

Tue, 29 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
बेहटा गोकुल (हरदोई)। गांव खनिगवां कला में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का लहूलुहान शव मंगलवार की सुबह उसकी झोपड़ी के पीछे कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के गांव चचरापुर निवासी रवि कुमार का ननिहाल बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव खनिगवां में है। लगभग डेढ़ दशक से वह पत्नी सीमा उर्फ रेनू (35) व बच्चों के साथ खनिगवां में ही गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहने लगा था।
विज्ञापन

रवि कुमार पंजाब में मजदूरी करता है। घर में पत्नी सीमा उर्फ रेनू व चार बच्चे रहते हैं। सोमवार की रात सीमा अपने चारों के बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। बड़े पुत्र सचिन के मुताबिक सुबह सो कर उठने पर मां नजर नहीं आई तो इधर-उधर तलाश किया। कुछ देर बाद झोपड़ी के पीछे लगभग 20 मीटर दूर उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह फॉरेंसिक टीम, एसओजी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के पुत्र से पूछताछ के बाद ग्रामीणों से भी अलग अलग बातचीत की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एएसपी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति के पंजाब से आने पर सही स्थिति पता चलेगी।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सीमा का पति रवि कुमार रोजगार के चक्कर में अक्सर पंजाब में ही रहता था। उसकी गैर हाजिरी में गांव के एक व्यक्ति का उसके घर पर आना जाना कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। ऐसे में पुलिस ने अब अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक सीमा के पति के पंजाब से आने के बाद कुछ और जानकारियां मिलेंगी। वहीं, महिला के ससुर तेजपाल ने बताया कि वह गांव चचरापुर में रहते हैं। रवि व उसकी पत्नी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed