{"_id":"60c640dd8ebc3ec94f24b920","slug":"crime-hardoi-news-knp6340032185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर का चित्र छपी टीशर्ट पहनने पर पीटने व लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर का चित्र छपी टीशर्ट पहनने पर पीटने व लूटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। बखरिया गांव के पास डा. आंबेडकर का चित्र छपी टी शर्ट पहन कर जा रहे युवक को तीन लोगों ने मारापीटा। उसके दो हजार रुपये भी छीन लिए। सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरनगर मजरा खटेली निवासी अभय कुमार मित्रा ने शनिवार की शाम सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि वह चार जून की शाम को बेला कपूरपुर गांव से घर लौट रहा था। उसने डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र छपी टी शर्ट पहन रखी थी।
रास्ते में बखरिया गांव के पास धीरेंद्र सिंह ने उसे रोककर डॉ. आंबेडकर के चित्र वाली टी शर्ट पहनने पर गाली गलौज किया। विरोध करने पर पास ही ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे उसके दो साथियों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने उसके पास से दो हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
इस पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। अभय कुमार मित्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।