{"_id":"5e778fe68ebc3e77b31a47b9","slug":"crime-hardoi-news-knp551886826","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने तथ्य छुपा दर्ज कराई थी गुमशुदगी की गलत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने तथ्य छुपा दर्ज कराई थी गुमशुदगी की गलत रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। दो माह से गायब चल रहे मंसूरपुर गांव निवासी युवक को पुलिस ने तलाश लिया। पुलिस के मुताबिक युवक के चाचा की ओर से युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के बाद जांच शुरू की गई तो पता चला कि युवक लगातार परिजनों के संपर्क में हैं। जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने युवक को तलाश लिया। फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में उसके चाचा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली में सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि मंसूरनगर गांव निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव का बेटा बालाजी श्रीवास्तव 14 जनवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसके चाचा कौशल श्रीवास्तव ने 18 जनवरी को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू कर सर्विलांस की मदद ली गई तो पता चला कि युवक परिजनों के संपर्क में है और हरियाणा के करनाल में है।
पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने युवक को वहां से वहां से सकुशल तलाश लिया। बताया कि युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह एक पत्र छोड़ गया था। यह तथ्य छुपाते हुए परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ ने बताया कि युवक ने हरियाणा के करनाल में जाने के बाद वहां एक कंप्यूटर फर्म पर काम कर रहा था। सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि फर्जी मुकदमा लिखवाने के आरोप में युवक के चाचा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।