{"_id":"60f1c0d38ebc3e99790f38c3","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp640612759","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रेमिका के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की और दरियाबाद में नहर पटरी के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक ने प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवक के परिजनों को शाहजहांपुर सूचना दे दी है।
शुक्रवार की सुबह पचदेवरा थाना के गांव दरियाबाद में नहर पटरी के पास युवक अधमरी हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक ने अपना नाम चंदन (27) बताया। बताया कि वह शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ के ग्राम कासिमगंज का रहने वाला है। उसका पड़ोस गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उससे फोन पर बात भी होती थी। गुरुवार की रात वह लड़की से मिलने उसके गांव गया था। बताया कि वहां लड़की के तीन परिजनों ने उसे पकड़ लिया और कार में डालकर दरियाबाद ले आए।
चंदन ने बताया कि इन लोगों ने यहां उस पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए और उसे नहर पटरी के पास अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।