फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,murder,FIR,hardoi news

हरदोई में मजदूर की हत्या

Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,murder,FIR,hardoi news
रामौतार की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझियारा में नुकीले और धारदार हथियारों से मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार देर रात घर में ही पड़ा मिला। पत्नी ने पुरानी रंजिश में पांच लोगों के विरुद्ध हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम रामपुर मझियारा निवासी रामौतार (55) मजदूरी करता था। वह कुछ लोगों का खेत बटाई पर लेकर किसानी भी करता था। रामपुर मझियारा में उसके दो मकान हैं। एक मकान में वह पत्नी चमेली के साथ रहता था। दूसरे मकान में उसके पुत्र व अन्य परिजन रहते थे। परिजनों के मुताबिक बेटों के मकान में खाना बनता था। वहीं सब लोग खाना खाते थे। रविवार की रात रामौतार अपने मकान पर था, जबकि पत्नी बेटों के मकान पर गई हुई थी। देर रात लगभग साढ़े 10 बजे जब चमेली घर वापस पहुुंची तो उसे घर के अंदर ही रामौतार मृत पड़ा मिला। धारदार और नुकीले हथियारों से उसकी हत्या की गई थी। घर में कई जगहों पर खून भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ बिलग्राम विशाल यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि चमेली की तहरीर पर गांव निवासी मुन्नू और सोनेलाल, मुन्नू के पुत्र धीरज और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाब्दीपुर निवासी ऋषिपाल और चक्रपाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर में पुरानी रंजिश में हत्या की बात चमेली ने कही है। जब जांच की गई तो पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों का भी है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एक हत्यारोपी का खेत बटाई पर लिए था रामौतार
बताया जाता है कि रामौतार ने दो साल पहले हत्या में नामजद ऋषिपाल का शहाब्दीपुर स्थित खेत को बटाई पर लिए था। दरअसल सभी हत्यारोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मुन्नू और सोनेलाल सगे भाई हैं। धीरज मुन्नू का पुत्र है। ऋषिपाल और चक्रपाल मुन्नू के साले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चार वर्ष पहले ऋषिपाल अपने बहनोई मुन्नू के गांव रामपुर मझियारा आकर मजदूरी करने लगा था। इसी दौरान उसकी परिचय रामौतार से हुआ था। बाद में रामौतार की पत्नी चमेली से ऋषिपाल की नजदीकियां बढ़ गईं थीं। प्राथमिक विवेचना में पुलिस को भी पता चला है कि ऋषिपाल के साथ चमेली चली गई थी, लेकिन बीच-बीच में वह वापस रामौतार के पास आकर रहने लगती थी। इसी को लेकर रंजिश भी रामौतार और ऋषिपाल व उसके रिश्तेदारों से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed