{"_id":"63656368688f3708aa5c245a","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp726601899","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार व नकदी नहीं मिली, महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार व नकदी नहीं मिली, महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
हरदोई। दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके आकर महिला ने शहर कोतवाली में पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के मोहल्ला ऊंचा चौक निवासी रोशनी ने दी तहरीर में बताया कि 16 जूून 2020 को उसकी शादी फर्रुखाबाद के नगला नैन भोलेपुर निवासी राहुल शर्मा के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
21 अक्तूबर को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। वह मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल शर्मा, ससुर सुरेशचंद्र, सास सुमन, देवर रोहित शर्मा, रूबी शर्मा, ननद पूजा शर्मा, जेठ पंकज शर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।