{"_id":"617c2ef1fba9ea223d3fc4c2","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6611781125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी,चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी,चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर निजामपुर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम आलू लदे ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सवायजपुर सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर कस्बा निवासी देवेश दीक्षित (38) ई-रिक्शा चालक था। शुक्रवार की शाम वह कन्हारी गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज से ई-रिक्शा में आलू लादकर सवायजपुर की तरफ आ रहा था। रास्ते में पाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत कटरा-बिल्हौर मार्ग पर निजामपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह ई-रिक्शा से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सवायजपुर सीएचसी भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।