{"_id":"617c2e3f6bfb9622f165b5bb","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6611767190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के शटर तोड़कर नगदी शराब की पेटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के शटर तोड़कर नगदी शराब की पेटियां चोरी
विज्ञापन
कनेहटा गांव वियर व देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के टूटे शटर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में अहिरोरी मार्ग पर कनेहटा गांव के बाहर स्थित शराब के ठेकों को गुरुवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के शटर तोड़कर चोर एक लाख की नगदी, देसी व अंग्रेजी शराब की 18 पेटियां उठा ले गए। रात्रि गश्त करते समय पुलिस ने शटर टूटे देखे तो सूचना मालिकों को दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर निवासी अशोक सिंह की अहिरोरी मार्ग पर कनेहटा गांव के पास दुकानें हैं। एक दुकान में हरदोई शहर निवासी विवेक प्रताप सिंह की देसी शराब का ठेका है। पड़ोस की एक दुकान में सुधा सिंह की बीयर की दुकान है। उसी के बगल की दुकान में संडीला के काफीपुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल का अंग्रेजी शराब का ठेका है। देर रात तीनों ठेकों के सेल्समैन दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर चोरों ने दुकानों में धावा बोल दिया। देसी शराब के ठेके से चोर 35 हजार रुपये की नगदी, चार पेटी शराब उठा ले गए। इसी तरह अंग्रेजी शराब की दुकान से 70 हजार की नगदी 14 शराब की पेटियां पार कर दीं।
बीयर की दुकान का शटर तोड़ने के बाद चोर अंदर लगा गेट का लॉक नहीं तोड़ सके। देर रात गश्त कर रही लालपालपुर चौकी पुलिस ने दुकानों के शटर टूटे देखे। पुलिस ने घटना की सूचना मालिकों को दी। तीनों ठेकों के मालिक व सेल्समैन मौके पर आ गए। पुलिस ने मालिकों से घटना के बारे में पूछताछ की। शराब की दुकानों में हुईं चोरी की वारदातों में अन्य दुकानदारों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।