{"_id":"617c2c1ebb4294270223887e","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6611660185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में सवार महिला हुई जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में सवार महिला हुई जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कन्नौज स्थित मायके से लखीमपुर के पसिगवां स्थित ससुराल जा रही महिला को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। महिला के बेहोश होने पर जहरखुरान सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। इधर, बस चालक ने महिला को हरदोई बस स्टेशन पर उतार दिया। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
लखीमपुर के कस्बा व थाना पसिगवां निवासी सुरभि गुप्ता (40) शुक्रवार को कन्नौज स्थित मायके से रोडवेज बस से घर वापस जा रही थी। रास्ते में जहरखुरानों ने किसी पेय पदार्थ में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। वह बेसुध हो गईं। सुरभि के बेसुध होने पर जहरखुरान पहने हुए सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। इधर, बस के हरदोई स्टेशन पर पहुंचने पर बस चालक ने महिला को नीचे उतार दिया।
सुरभि से ही किसी तरह सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर सुरभि ने बताया कि जहरखुरान गले में पड़ी सोने की चेन, तीन अंगूठी व सोने की चार चूड़ियां चुरा ले गए हैं।