{"_id":"614b79a28ebc3e0a29667b23","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6538211172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस खरीदने जा रहे किसान को बेहोश कर 60 हजार लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस खरीदने जा रहे किसान को बेहोश कर 60 हजार लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भैंस खरीदने जा रहे किसान को लिफ्ट देकर दो युवकों ने 60 हजार रुपये लूट लिए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी किसान रमेश बुधवार की दोपहर जरौली नेवादा बिलग्राम मार्ग पर अंजुमन के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। लगभग दो घंटे बाद होश में आने पर रमेश ने बताया कि बुधवार को वह 60 हजार रुपये लेकर इसरापुर बाजार में भैंस खरीदने जा रहा था। बिलग्राम नगर के गुलाबबाड़ी चुंगी पर वह वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां आए दो बाइक सवार युवकों ने उससे खड़े होने का कारण पूछा। उसने इसरापुर जाने की बात कही, इस पर दोनों ने उसे वहां छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। बताया कि कुछ दूर आगे जाने पर पीछे बैठे युवक ने उसे रुमाल से कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। बताया कि बेसुध होने के बाद शातिरों ने उसकी जेब से 60 हजार रुपये निकाल लिए और अंजुमन के पास सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। बताया कि वहीं पर कुछ देर बाद होश आने पर उसने परिजनों को भी फोन पर घटना की जानकारी दी थी।
एसएसआई अबरार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।