{"_id":"61360bc58ebc3ee52b415d30","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp650423374","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ढाई लाख की नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ढाई लाख की नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। सुरसा थाना क्षेत्र के पुन्निया गांव में रविवार की रात व्यापारी के घर से चोर ढाई लाख रुपये नगद व कई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ शुब्रत नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पुन्निया गांव निवासी आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पचकोहरा चौराहे पर उनकी फुटवियर और महुरा तिराहे पर छोटे भाई बाबूदीन की कास्मेटिक की दुकान है। एक और छोटा भाई भी व्यापार करता है। गांव स्थित मकान में तीनों भाई रहते हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। दोनों भाई परिवार समेत छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में घुसे और कमरों में रखे बक्सों की ताला तोड़कर नगदी व जेवर आदि उठा ले गए। सुबह जागने पर वारदात की जानकारी हुई। आरिफ के मुताबिक 2.33 लाख रुपये नगद व लगभग सात लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी गए जेवरों में तीन सोने के हार, तीन जोड़ी सोने के कंगन, तीन मांग बेंदी, तीन किलो चांदी, सोने का पेंडल, सुई धागा, पायल व सवा सौ चांदी के सिक्के हैं।
इन वारदातों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
बघौली। गांव पुन्निया में बीते महीने भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि सात महीने पहले गांव के दो घरों में चोरी हुई थी। गांव निवासी रविंद्र सिंह के बंद मकान व गांव निवासी मनु त्रिवेदी के घर भी चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। (संवाद)