{"_id":"6130ccd28ebc3e7a274b9181","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp649643511","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घायल किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में घायल किसान ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के पनुवापुर गांव में बुधवार की शाम विवाद के दौरान संदिग्ध हालात में चोट लगने से किसान घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पनुवापुर निवासी श्रीराम (65) खेती करता था। परिवार के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम विपक्षियों से विवाद हो गया। इस दौरान संदिग्ध हालात में सिर में चोट लगने से श्रीराम घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। रात में परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक के पुत्र अनिल ने विपक्षियों पर मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से मौत होने का आरोप लगाया। वहीं गांव में विवाद के दौरान गिरकर घायल होने की चर्चा है। सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि परिवार के कुछ लोगों से भूमि विवाद की बात सामने आई है। बताया कि वृद्ध काफी दिनों से बीमार रहता था। बीमारी से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।