{"_id":"611bf2cb8ebc3e42c71f6ce8","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6466755106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पास मिला रेलकर्मी का पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पास मिला रेलकर्मी का पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बरौनी क्रासिंग के पास सोमवार की देर शाम एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतक के पास रेलकर्मी यात्रा पास, मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस मिलने पर पुलिस ने मुरादाबाद कंट्रोल से संपर्क किया पर जानकारी नहीं मिल सकी।
सोमवार की देर शाम एक वृद्ध बरौनी रेलवे क्रासिंग के पास अप लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक के पास एक रेलकर्मी यात्रा पास, ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल मिला। दस्तावेजों में वृृद्ध का नाम दिलीप कुमार निवासी स्टेशन रौजा शाहजहांपुर दर्ज पाया गया।
चौकी इंचार्ज बालेंद्र कुमार मिश्रा ने रेलवे कंट्रोल से जानकारी की, तो पता चला कि रेलकर्मी दिलीप कुमार तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो चुका है। मृतक का सही पता न मिलने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों से संपर्क न होने व शिनाख्त की पुष्टि न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बरामद हुआ मोबाइल क्षतिग्रस्त है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कार्रवाई की जाएगी।