फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

फावड़े से भाभी की हत्या कर आरोपी ने खुद का गला रेता

Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
जिला अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी रामसागर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरियावां (हरदोई)। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में सोमवार की सुबह देवर ने संपत्ति बंटवारे के विवाद में फावड़ा मारकर भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद देवर ने अपना भी गला रेत लिया। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुुंच कर जांच की। घायल हत्यारोपी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी संगीता (32) सोमवार की सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इस बीच वहां आए देवर रामसागर (27) ने उस पर फावड़े से हमला बोल दिया। रामसागर ने संगीता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए। संगीता खून से लथपथ होकर आंगन में गिर गई। इसके बाद रामसागर ने घर में ही पड़े टिनशेड में पहले कई बार अपना सिर पटका व इसके बाद धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। इसके चलते वह भी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

इधर, घटना के कुछ देर बाद खेत से लौटा संगीता का पति रामकिशोर व सास ने दोनों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। दोनों को अस्पताल ले जाए जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक संगीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर एसओ अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल रामसागर को जिला अस्पताल भेजा। संगीता के पति रामकिशोर ने बताया कि उसका भाई रामसागर से मकान की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात भी काफी देर तक उसका व रामसागर का विवाद हुआ था। बताया कि सुबह वह बच्चों व मां के साथ खेत पर गया था, इसी बीच रामसागर ने वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों ने बताया कि संगीता के दो बेटे हैं।
इससे इतर घटना की जानकारी मिलने पर संगीता का भाई संदीप निवासी ग्राम पारा पुरवा भी मौके पर पहुंच गया। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने रामसागर के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा संपत्ति बंटवारे के विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज कराया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आठ दिन पहले दिल्ली से आया था संगीता का पति
संगीता अपने दो बेटों विकास और दीपक के साथ यहां घर में रहती थी। उसका पति रामकिशोर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि आठ दिन पूर्व रामकिशोर दिल्ली से गांव आया था। इसके बाद से दोनों भाइयों के बीच रोजाना कहासुनी शुरू हो गई थी। आसपास के लोगों के समझाने के बाद रामकिशोर कुछ हद शांत हो गया, लेकिन आरोपी रामसागर लगातार विवाद को तूल देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed