{"_id":"60e48b7f8ebc3ebf0a74bd07","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6386600191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पीछा करने पर गोवंशों से भरी डीसीएम छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पीछा करने पर गोवंशों से भरी डीसीएम छोड़कर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई रोड पर पुलिस ने सोमवार देर रात एक डीसीएम का पीछा किया। पुलिस को देख चालक और सवार बैफरिया गांव के पास बाग में डीसीएम खड़ी कर भाग गए। पुलिस ने डीसीएम से तस्करी कर ले जाए जा रहे छह गोवंश बरामद किए है। डीसीएम मालिक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर डीसीएम से गोवंशों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हरदोई रोड से डीसीएम का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख चालक ने डीसीएफ बैफरिया-बिलग्राम संपर्क मार्ग पर मोड़ दी। आगे कोई मार्ग न होने पर चालक ने डीसीएम एक बाग में घुसा दी, जहां पेड़ से टकराने के बाद चालक व अन्य सवार डीसीएम छोड़कर फरार हो गए। बताया कि तलाशी लेने पर डीसीएम से पांच सांड़ व एक गाय बरामद की गई। डीसीएम को कब्जे मेें ले लिया गया है। बरामद गोवंशों को तरौली गांव स्थित गोशाला भिजवाया गया है।
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम में मिले रजिस्टे्रशन पेपर के आधार पर वाहन स्वामी मुकर्रम निवासी ग्राम चमरवा थाना व जिला रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।