फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

वैन ने चार श्रद्धालुओं चपेट में लिया, एक की मौत

Fri, 19 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वैन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। भागवत कथा सुनकर पैदल जा रहे चार श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वैन ने दहेलिया मार्ग पर टक्कर मार दी। चारों को आनन फानन ही एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के लालसहायपुरवा में भागवत कथा चल रही है। रात में भी कथा होती है। गुरुवार रात पड़ोसी गांव खजुरियापुरवा निवासी संतराम (42), राम किशोर (22) सोनेलाल (22) अपने रिश्तेदार माधौगंज थाना क्षेत्र के सुआपुरवा निवासी विनोद (28) के साथ भागवत कथा सुनने गए थे। आधी रात के बाद लगभग साढ़े 12 बजे चारों लोग पैदल ही दहेलिया मार्ग से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार वैन ने चारों को कुचल दिया। पीछे आ रहे अन्य श्रद्धालुओं ने मौके से ही एंबुलेंस को बुलाया और चारों को सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। सीएचसी में चिकित्सक ने संतराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामकिशोर, सोनेलाल और विनोद की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी से संतराम के परिवार में कोहराम मच गया। संतराम के परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा चार पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed