{"_id":"612e687c8ebc3ef96f0eb90d","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-gunshot-hardoi-news-knp649371354","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चली गोली, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चली गोली, तीन घायल
घायल सर्वेश। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौड़िया के मजरा डेहुआ में भूमि विवाद में मंगलवार की सुबह गोली चल गई। गोली लगने से दो भाई और लाठी डंडे से एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया। दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर प्रधान पति समेत चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम पंचायत कौड़िया के मजरा रामनगर निवासी सर्वेश (28) का खेत ग्राम पंचायत के ही मजरा डेहुआ में है। सर्वेश के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह अपने भाई राजेश (31) और गांव के ही पप्पू (36) के साथ खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान पति संतराम, रामेश्वर, जगन्नाथ और वेद वहां आ गए। इन लोगों ने सर्वेश को खेत की जुताई करने से रोका और इसको लेकर विवाद हो गया। इन लोगों ने लाठी डंडे से पिटाई की और संतराम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी।
आरोप है कि प्रधान पति ने तीन गोली चलाईं। इनमें से एक गोली सर्वेश के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। सर्वेश का भाई राजेश भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पप्पू लाठी डंडों से घायल हुआ। गोली चलने से वहां अफरा तफरी मच गई और तीनों को सीएचसी ले जाया गया। सर्वेश और राजेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। प्रधानपति संतराम का दावा है कि सर्वेश के खेत के पास ही ग्राम समाज की तीन बीघा भूमि है। इस भूमि पर भी कब्जे की नियत से सर्वेश वहां जुताई की कोशिश कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है। लाठी डंडों की पिटाई से घायल हुए हैं। सर्वेश के भाई अमरेश की तहरीर पर प्रधानपति संतराम समेत चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।