{"_id":"637fb64e0f269a7c9c741154","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp730068140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सांडी। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात जगदीशपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी घनश्याम यादव (48) खेती करते थे। वे बुधवार की देर रात जगदीशपुर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। साथ में फिरोजापुर गांव निवासी बुद्घा (40) भी था। लोनार कोतवाली क्षेत्र में सबिरापुर के पास सामने से बाइक से आए सदुल्लापुर गांव निवासी दीपू (29) की बाइक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में घनश्याम यादव की मौके पर मौत हो गई। बुद्धा व दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।