{"_id":"60563b718ebc3e8c965c0e17","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6188908122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में करंट लगने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में करंट लगने से बालक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ौआ गांव निवासी बालक की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मेढ़ौआ गांव निवासी कृष्णपाल खेती करते हैं। उनकी ससुराल लखनऊ के बक्शी का तालाब में है। कृष्णपाल ने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। एक साल पहले पत्नी राजेश्वरी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। 22 दिन पहले राजेश्वरी गांव आई और पुत्र अंश (10) को भी अपने साथ ले गई।
शुक्रवार देर शाम कृष्णपाल के साले सुरेश ने फोन पर जानकारी दी थी कि करंट लगने से अंश की मौत हो गई है। कृष्णपाल अपने परिजनों के साथ बक्शी का तालाब गया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव ले आया। चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।