फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cousins riding a bike collided with a tractor, died

Hardoi News: ट्रैक्टर से टकराने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 09 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cousins riding a bike collided with a tractor, died
ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

- सांडी-शाहाबाद रोड पर बाकी नगर के पास हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटागोकुल। सांडी-शाहाबाद रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब तीनों दोस्तों के संग होली खेलने जा रहे थे, हादसे के जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया।
थाना क्षेत्र के कोडरा सरैया निवासी रंजीत (19) अपने चचेरे भाई श्यामू (18) के अलावा गांव निवासी धर्मपाल (28) के साथ बुधवार की सुबह बाइक से सांडी-शाहाबाद रोड से जा रहा था। रास्ते में बाकी नगर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल काॅलेज भेजा। जहां जाते समय रास्ते में ही रंजीत और श्यामू की मौत हो गई। जबकि धर्मपाल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रंजीत हरियाणा के पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह होली मनाने के लिए गांव आया हुआ था। दो भाइयों में सबसे बड़े रंजीत की दो बहनें भी हैं। वहीं श्यामू भी रंजीत के साथ नौकरी करता था। एक भाई उससे बड़ा और एक उससे छोटा है। इस तरह एक साथ चचेरे भाइयों की मौत होने से कोडरा सरैया गांव में मातम छाया हुआ है। उनके घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed