फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   court

दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा

Fri, 24 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
court
हरदोई। लगभग साढ़े पांच वर्ष पुराने दुष्कर्म के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 11 अबुल कैस ने दोषी व्यक्ति को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायालय ने जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता केके अवस्थी के मुताबिक 12 अप्रैल 2016 को मल्लावां कस्बे में युवती अपने मौसा के घर आई हुई थी। युवती कमरे में पढ़ाई कर रही थी। देर रात लगभग दस बजे मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कटरा गौसगंज निवासी रिजवान तमंचा लेकर घर में घुस आया। पीड़िता को डराया, धमकाया। तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी तरह युवती जब आरोपी के चंगुल से छूटी तो उसने शोर मचाया। इस पर परिजन मौके पर आ गए और रिजवान को पकड़ लिया। लेकिन कोतवाली ले जाते समय रिजवान के परिजन मारपीट कर उसको छुड़ा ले गए। पीड़िता के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट मल्लावां कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में सुनवाई पूरी कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अबुल कैस ने दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed