{"_id":"611a9dc88ebc3e431d4cbadf","slug":"court-hardoi-news-knp6464582152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरवी कार वापस न करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरवी कार वापस न करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरारनगर में एक युवक ने बीमार पिता के इलाज के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के पास अपनी कार गिरवी रखी थी। युवक रुपये का इंतजाम होने पर कार वापस मांगने पहुंचा तो उसने देने से इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मुरारनगर निवासी श्यामा कुमार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि गंभीर रूप से बीमार पिता के इलाज के लिए उसने फरवरी 2020 में अपनी कार गांव के वीरेंद्र चौरसिया के पास गिरवी रखकर 20 हजार रुपया उधार लिया था। इसके कुछ समय बाद इलाज के दौरान उसके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के कुछ माह बाद रुपयों का बंदोबस्त कर वीरेंद्र चौरसिया के पास गया तो उसने कार तीन-चार सप्ताह बाद देने की बात कही। वह एक माह बाद दोबारा गया तो आरोपी ने कार देने से मना कर दिया।
इसी साल 20 जनवरी को वह दोबारा कार वापस मांगने गया तो आरोपी ने गाली गलौज कर भगा गया। उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने आदेश दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।