फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   couple founed hanged in ludhiyana

हरदोई के दंपती ने लुधियाना में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
couple founed hanged in ludhiyana
लुधियाना में फांसी लगाने वाले हरदोई के दंपती अखिलेश और रीता की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल (संवाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम रूही निवासी नवदंपती ने लुधियाना में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पांच माह पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। घटना की वजह पता नहीं है।
विज्ञापन

रूही निवासी अखिलेश (27) लुधियाना में धागा बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पांच जुलाई को उसका विवाह टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदयालपुरवा निवासी रीता (25) के साथ हुआ था। दिवाली पर अखिलेश और रीता गांव आए थे। सात नवंबर को दोनों वापस लुधियाना चले गए थे। लुधियाना में दोनों मेहरबान थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवंत विहार में किराये पर रहते थे। पास में ही अखिलेश के मामा की पुत्री संध्या भी परिजनों के साथ रहती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब अखिलेश और रीता काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो संध्या वहां गई। कमरे में जाकर देखा तो पंखे की रॉड से दोनों एक ही रस्सी के अलग-अलग छोर से फांसी पर लटकते मिले। उसने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। रविवार को ही लुधियाना में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार सुबह परिजन शव लेकर गांव आए और अंतिम संस्कार किया। युवक चार भाई-बहनों में बड़ा था। अखिलेश के पिता सियाराम ने बताया कि पुत्र और बहू अकेले ही लुधियाना में रहते थे। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed