{"_id":"652980c2ead7bcab25088fee","slug":"couple-attempted-self-immolation-at-the-gate-of-tadiawan-police-station-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5041-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टड़ियावां थाने के गेट पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टड़ियावां थाने के गेट पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाते हुए दंपती ने टड़ियावां थाने के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। थाने में महिला हेल्पडेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे देख लिया और मौके पर पहुंचकर उसके हाथ से माचिस छीन ली। पुलिस का कहना है कि महिला व उसके परिजनों के खिलाफ बीते बुधवार को मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। क्राॅस केस दर्ज कराने और उसमें भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने को आत्मदाह की कोशिश की गई है।
शुक्रवार को लगभग तीन बजे टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती टड़ियावां थाने के गेट पर पहुंच गए। इन लोगों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने के लिए माचिस निकाली थी कि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने दंपती को पकड़ लिया। दंपती का आरोप है कि उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और उन लोगों के साथ मारपीट हुई है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी दंपती ने लगाया। उधर दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना 11 अक्तूबर को हुई थी। दोनों ही पक्ष एक ही खानदान के हैं। जिस लड़के पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है, उसने 11 अक्तूबर को दंपती व कुछ अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पार्टी बंदी में दंपती भी मामला दर्ज कराना चाहते हैं।