फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Counting of votes: Heartbeat of candidates increased, counting of votes today

मतगणना : प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ीं, मतगणना आज

Tue, 04 Jun 2024 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Heartbeat of candidates increased, counting of votes today
हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए 13 अप्रैल को हुए मतदान के बाद मतगणना का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरु हो गई। करीब 21 दिन बाद मतदाताओं की ओर से इलेक्ट्रानिक वोटिंग पर किए गए मताधिकार की गणना होगी। गणना के बाद तय हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और कौन लोकसभा क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होगा।
विज्ञापन


मंडी समिति में प्रशासन की ओर से मतगणना की व्यवस्था की गई है। लोकसभा चुनाव की मतगणना में एक विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 14 बूथों पर पड़े मतों की गिनती होगी। 14-14 बूथों की एक-एक राउंड में होने वाली मतगणना के हिसाब विधानसभा क्षेत्र सांडी और संडीला के परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है। प्रशासन ने गणना के लिए तीन टीनशेड में आठ विधानसभा क्षेत्र के लिए पंडाल बनवाए हैं। लोकसभा क्षेत्र हरदोई के निर्वाचन अधिकारी डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल 19,10,485 मतदाताओं में से 10,98,820 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख की निर्वाचन अधिकारी सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि कुल 18,78,195 मतदाताओं में 10,49,630 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इसी के साथ पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोट की गिनती भी होगी।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र हरदोई के पांच विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र सांडी में सबसे कम 381 बूथ हैं। यहां पर 27 राउंड के बाद दो बूथ पर पड़े मतों की गिनती के बाद परिणाम जाएगा। बूथों की गिनती और राउंड के हिसाब से विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ के 393 बूथों के लिए 28 राउंड होंगे और इसके बाद सात बूथों की गिनती होगी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के 412 बूथों की गिनती 29 राउंड में पूरी हो जाएगी। विधानसभा क्षेत्र हरदोई के 432 बूथों की गिनती 31 राउंड और विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के 467 बूथों की गिनती के 33 राउंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख के पांचों विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र संडीला के 397 बूथों की गिनती 28 राउंड, मिश्रिख के 398 बूथों की गिनती 28 राउंड, बालामऊ के 406 बूथों की 29 राउंड, बिल्हौर के 433 बूथों की गिनती 31 राउंड और बिलग्राम-मल्लावां के 440 राउंड और चार बूथों की कंट्रोल यूनिट की गिनती के बाद परिणाम आएगा।


--------
लोकसभा क्षेत्र हरदोई में विधानसभा क्षेत्रवार कुल और पड़े मत पर एक नजर :


विधानसभा क्षेत्र का नाम : कुल मतदाता :

सवायजपुर : 4,18,410 : 2,33,485
शाहाबाद : 3,67,431 : 2,22,003

हरदोई : 4,23,980 : 2,29,850
गोपामऊ : 3,57,654 : 2,14,804

सांडी : 3,43,010 : 1,98,678



------

लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख में विधानसभा क्षेत्रवार कुल और पड़े मत पर एक नजर :


विधानसभा क्षेत्र का नाम : कुल मतदाता

मिश्रिख : 3,64,491 : 2,08,766
बिलग्राम-मल्लावां : 3,94,988 : 2,19,674

बालामऊ : 3,59,000 : 1,90,392
संडीला : 3,52,607 : 1,94,051

बिल्हौर : 4,07,109 : 2,36,747
----
लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख में शामिल विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख में पड़े मतों की गिनती सीतापुर जनपद और विधानसभा क्षेत्र बिल्हौर में पड़े मतों की गिनती कानुपर नगर में होगी। अधिकारियों ने बताया कि इन जनपदों के निर्वाचन अधिकारियों की ओर गणना के बाद प्राप्त होने वाले मतों के आधार पर प्रत्याशी वार परिणामों तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed