फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Counseling will be done from tomorrow for teacher recruitment

शिक्षक भर्ती के लिए कल से की जाएगी काउंसलिंग

Tue, 01 Dec 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Counseling will be done from tomorrow for teacher recruitment
हरदोई। जिले में पांच सौ से अधिक पदों पर चयन के बाद अब दूसरे चरण में शिक्षकों की भर्ती को लेकर जिले में तीन दिवसीय काउंसलिंग दो दिसंबर से की जाएगी। एनआईसी के माध्यम से एक दिसंबर को बेसिक शिक्षा विभाग को सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती के प्रथम चरण में 31,277 शिक्षक भर्ती को लेकर प्रथम चरण में जिले में करीब 500 से अधिक पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई। इसके बाद पूरे प्रदेश में द्वितीय चरण में 36,590 शिक्षक भर्ती हो रही हैं। इसे लेकर भी जिले में भी सीटों का आवंटन किया जाएगा। एनआईसी के माध्यम से सीटें जिले को आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जिले में पत्र प्राप्त हो गया है। इसमें जिले में काउंसलिंग दो, तीन व चार दिसंबर को कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देशों में बताया गया कि अनंतिम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य अभिलेखों की जांच दो दिसंबर व चार दिसंबर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जो काउंसलिंग में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के दौरान 28 मई को अभ्यर्थी द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं समस्त शैक्षिक अभिलेख जैसे जाति, दिव्यांगता, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे।

जिले को आवंटित होने वाली सीटों पर चयन गठित जनपदीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने एंव विद्यालय आवंटन के संबंध में पृथक से निर्देश निर्गत किए जाएंगे। काउंसिलिंग के समय 100 रुपए के नौटरी शपथ पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि उसके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई समस्त सूचनाएं, मूल शैक्षिक एवं अभिलेख पूर्णतया सही हैं। उन्होंने बताया कि एनआईसी से सूची आते ही विभाग के बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed