{"_id":"667458e1b722d8bc5c06acfa","slug":"councilors-submitted-memorandum-to-investigate-the-works-of-jal-nigam-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115999-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जल निगम के कार्यों की जांच कराने के लिए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जल निगम के कार्यों की जांच कराने के लिए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। बृहस्पतिवार को कई सभासदों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को जल निगम की ओर से कस्बे में कराए जा रहे कार्यों की जांच कराए जाने की मांग से संबंंधित ज्ञापन सौंपा।
इसमें कहा गया कि नगर में डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। पड़ने के तुरंत बाद से इसमें लीकेज की समस्या आ रही है। जहां-जहां पाइप लाइन डाली गई वहां रोड क्षतिग्रस्त हो गई।पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। कई स्थानों पर पुरानी ईंट अथवा केवल मिट्टी डाल कर ही गड्ढे बंद कर दिए गए हैं।
इससे बरसात में ऐसी गलियों में दिक्कतें आएंगी। सभी के कनेक्शन नहीं किए जा रहे हैं। उपरोक्त मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को प्रेषित एक अन्य ज्ञापन की प्रतिलिपि भाजयुमो नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता ने ईओ को सैंपी। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि पिंटू यज्ञसैनी, सेठ अरुण गुप्ता, मतलूब अंसारी, सभासद मोहम्मद तैयब, अच्छन अली, वली, विनोद कुमार, चांद मियां, अतीक अंसारी, फरजाना, शादाब व मानसिंह आदि मौजूद रहे।