फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Councilors staged a sit-in protest and withdrew after the Chairperson reasoned with them.

Hardoi News: धरने पर बैठे सभासद, अध्यक्ष के समझाने पर उठे

Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Councilors staged a sit-in protest and withdrew after the Chairperson reasoned with them.
फोटो-08- नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सभासद। संवाद
हरदोई। नगर पालिका प्रशासन और सभासदों के बीच चल रही रार अब थमती नजर आ रही है। आउट सोर्सिंग कर्मियों का दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज सभासद बुधवार को पालिका परिसर में कमांड सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। जानकारी पर नगर पालिका अध्यक्ष भी सभासदों के बीच जाकर बैठ गए और मानदेय मंगलवार को ही जारी हो जाने की जानकारी दी। इस पर सभासद भी फिलहाल शांत हो गए।
विज्ञापन

नगर पालिका के वरिष्ठतम सभासद आवास विकास कालोनी के राजीव सिंह के नेतृत्व में बीते दिनों सभासदों ने बैठक की थी। इसके बाद सोमवार को एक ज्ञापन भी दिया था। इस दौरान सभासदों ने कहा था कि नगर पालिका के जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं। फर्जी अदेयता प्रमाण पत्र से वाहन स्टैंडों की नीलामी कर ठेके दिए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

साथ ही नगर पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मियों का मानदेय दो माह से न मिलने की बात कही थी। सभासदों का कहना था कि सबसे ज्यादा काम सफाई कर्मी ही करते हैं और उन्हीं को समय से मानदेय नही मिल पा रहा। इसी को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में सभासद धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद नगर पालिका अध्यक्ष ससुख सागर मिश्र भी वहां पहुंचे और सभासदों के बीच ही बैठ गए। कर्मचारियेां का मानदेय मंगलवार को ही बैंक खातों में भेजे जाने और प्रक्रिया में दो तीन दिन का समय लगने की जानकारी दी। अन्य मुद्दों पर भी बातचीत करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासदों का धरना भी खत्म हो गया। इस दौरान जमील अहमद, सुधीर गुप्ता, अमित त्रिवेदी रानू, धर्मरुचि सिंह, सभासद पति राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed