फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cot caught fire due to candle, young man burnt to death

Hardoi News: मोमबत्ती से चारपाई में लगी आग, युवक की जलकर मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cot caught fire due to candle, young man burnt to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव में एक युवक की आग से जलकर मौत हो गई। रात में कमरे में जलाकर रखी गई मोमबत्ती से किसी तरह से चारपाई में आग लग गई। इससे चारपाई पर सो रहा युवक आग की चपेटे में आ गया।
नाऊपुरवा गांव निवासी छविराम (35) दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की मौत कुछ महीने पहले हो गई थी। इसके बाद से छविराम घर में अकेले रहता था। शादी नहीं हुई थी। खेती-किसानी करता था। उप निरीक्षक अनिल पंकज ने बताया कि गुरुवार की शाम को रोज की तरह छविराम घर में चारपाई के पास मोमबत्ती जलाकर सो गया।
विज्ञापन

सोते समय अचानक मोमबत्ती से चारपाई में आग लग गई। इसी से छविराम आग की चपेट में आकर झुलस गया। अकेले होने के कारण उसे आग से झुलसने से बचाया भी नहीं जा सका। फिलहाल शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed