{"_id":"5fe0dcea8ebc3e40fc605f9f","slug":"corona-vaccination-prepration-hardoi-news-knp601320076","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नए साल में कोरोना से बचाव को टीकाकरण शुरू होने की संभावनाओं के बीच जिले में भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। कोरोना टीकाकरण पुलिस की सुरक्षा में कराने का निर्णय लिया गया है। टीकाकरण करने वाली टीमों में दो पुलिस कर्मी भी शामिल रहेंगे।
पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एनआईसी के जरिये कोविन पोर्टल पर राज्य स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण 14 और 15 दिसंबर को पूूरा हो चुका है। 17 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी हो चुका है, जबकि ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण मंगलवार को प्रस्तावित है। कोविन पोर्टल पर 13310 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 11500 कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। प्रत्येक टीम 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाएगी। हर टीम में दो पुलिस कर्मी भी रहेंगे।
एईएफआई कमेटी रखेगी निगरानी
कई बार किसी भी वैक्सीन को लगाने पर इसके गलत प्रभाव भी सामने आते हैं जैसे घबराहट होना, सूजन आना। इसकी निगरानी के लिए भी विशेष कमेटी बनाई गई है। एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन (एईएफआई) कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी हैं, जबकि सचिव जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन हैं। टीम में बाल रोग विशेषज्ञों से लेकर कोल्ड चेन हैंडलर समेत 19 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
ये है तैयारी
कोविड-19 वैक्सीन को सुरक्षित रखने की तैयारी की गई है। जिले में वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन मेनटेेन करने के लिए 48 आईएलआर (आईसलाइंड रेफ्रिजरेटर), 44 डीप फ्रीजर की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा 136 कोल्ड बॉक्स और 1848 वैक्सीन कॅरियर का इंतजाम भी महकमे ने कर लिया है।
फोटो-19- डॉ. प्रशांत रंजन। संवाद
जिम्मेदार बोले
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर शासन से जो भी निर्देश मिले थे, उनकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। टीकाकरण के लिए आवश्यक स्टाफ और वैक्सीन रखने के लिए पर्याप्त स्थान है।