फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona positive

मां-बेटी समेत जिले में आठ और मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 05 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
corona positive
फोटो-19- भदासी में थर्मल स्क्रीनिंग करते शाहाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार को जनपद में मां-बेटी सहित आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पहले पॉजिटिव पाए जा चुके युवक की पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, संक्रमित मिले 10 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 97 है। इनमें 31 स्वस्थ हो चुके हैं। अब जनपद में 66 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में क्रमश: तीन और पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
गुरुवार देर रात की रिपोर्ट के मुताबिक भरखनी विकास खंड के ग्राम अनंगपुर स्थित मायके आई 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। महिला का ससुराल शाहजहांपुर जनपद के ग्राम भुड़िया रघुनाथपुर में है और वह अपने ससुरालीजनों संग दिल्ली में रहती थी।
विज्ञापन

तीन जून की सुबह वह अपने भाई के साथ दिल्ली से प्राइवेट टैक्सी से सीधे हरदोई पहुंची थी। जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए नमूना देने के बाद वह गांव पहुंच गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गुरुवार आधी रात के बाद लगभग ढाई बजे अनंगपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे एंबुलेंस से मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले टड़ियावां विकास खंड के ग्राम जगरौली निवासी 25 वर्षीय युवक को 21 मई को दिल्ली से पत्नी और चार वर्षीय पुत्र के साथ आने पर राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। युवक पॉजिटिव मिला है, लेकिन उसकी पत्नी और पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इसके अलावा गुरुवार रात आई रिपोर्ट में अहिरोरी विकास खंड के ग्राम मसीत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उक्त व्यक्ति 30 मई को गुरुग्राम से अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ एंबुलेंस से अपने गांव आया था। बीमार होने के कारण परिजन उसे उपचार के लिए लखनऊ ले गए थे और वहीं उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे लखनऊ में ही भर्ती किया गया है।
शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में टड़ियावां विकास खंड के ग्राम पेड़ा निवासी 34 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय पुत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। महिला अपने पति और पुत्री के साथ नोएडा से लौटी थी और राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मां-बेटी को मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बावन विकास खंड के ग्राम भरिगवां निवासी 18 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवती के पिता दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। पूरे परिवार के साथ 31 मई की रात ट्रेन से कानपुर पहुंचने के बाद रोडवेज बस से हरदोई आए थे और फिर कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिए गए थे। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहेमी निवासी 25 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
महिला का पति भी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है और वह मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती है। पति-पत्नी नोएडा के सेक्टर-5 के हरौला इलाके में रहते थे। पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में सिलाई का कार्य करती थी, जबकि पति एक कंपनी में कंप्यूटराइज्ड कढ़ाई का कार्य करता था। पत्नी 31 मई को रोडवेज बस से नोएडा से आई थी और एक जून को उसे चठिया में होम क्वारंटीन किया गया था। पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तीन जून को राजकीय बालिका इंटर कालेज पिहानी में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

रिपोर्ट आने पर उन्हें भी मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। सुरसा विकास खंड के ग्राम मरसा के मजरा गहरुई निवासी 40 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। 31 मई को दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ आई थी और लखनऊ से रोडवेज बस से हरदोई आने पर कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन की गई थी।

फोटो-32- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को लेने मसीत पहुंची एंबुलेंस। संवाद

फोटो-32- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को लेने मसीत पहुंची एंबुलेंस। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed